फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के दफ्तर में जलबोर्ड के अधिकारी की दर्दनाक हत्या, धारदार हथियार से ली गई जान

Thu, 03 Aug 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिणी के केएन काटजू मार्ग थानाक्षेत्र में जलबोर्ड के अधिकारी की उनके बेटे के दफ्तर में सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त बाबू राम यादव (48) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बाबू राम के परिजनों का आरोप है कि सट्टे का कारोबार करने वाले लोगों ने उनकी हत्या की। दरअसल, सट्टे को लेकर बाबू राम के बेटे नितिन का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। परिवार ने उन लोगों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, बाबू राम परिवार के साथ रोहिणी के सेक्टर-19 में रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे नितिन व विपिन हैं। बाबू राम दिल्ली जलबोर्ड में बतौर सेक्शन ऑफिसर लक्ष्मी नगर स्थित कार्यालय में कार्यरत थे। इनके बड़े बेटे का दफ्तर रोहिणी के सेक्टर-16 स्थित डीडीए मार्केट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी कागजात लेने गए थे बेटे के दफ्तर

बुधवार सुबह बाबू राम को कुछ कागजात बेटे के दफ्तर से लेने थे। वह बेटे के दफ्तर पहुंचे। वहां पर एक कर्मचारी मौजूद था। किसी काम से कर्मचारी बाहर निकला, तो बाहर दो युवकों ने दफ्तर में बाबू लाल के बारे में पूछा। इसके बाद कर्मचारी वहां से चला गया। आधे घंटे बाद जब वह लौटा, तो उसने देखा कि बाबू राम खून से लथपथ फर्श पर मृत पड़े थे।

कर्मचारी ने फौरन मामले की सूचना पुलिस व नितिन को दी। बाबू राम के सिर पर किसी धारदार और भारी वस्तु से वार किया गया था। विपिन ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह रोहिणी व मुखर्जी नगर के कुछ सट्टेबाजों के चंगुल में फंसा हुआ था।

वह उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। बेटे ने उन पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें