बच्ची को गला दबाकर पिता ने उतारा मौत के घाट
- फोटो : सांकेतिक चित्र
मन विहार इलाके में दूर की साली से शादी करने के लिए एक व्यक्ति ने अपने भतीजे के साथ मिलकर सात साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस बात का खुलासा पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने किया है।
आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल उसके भतीजे को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या करने के लिए अपने भतीजे को 30 हजार रुपये का प्रलोभन दिया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दामोदर (28) और संजय (19) के रूप में हुई है।
जिला पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि 17 जुलाई को अमन विहार थाना इलाके के एक अस्पताल से सात साल की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कुछ दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर खुलासा हुआ कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।