देश की राजधानी में सजग पड़ोसी के चलते एक नाबालिग शादी के बंधन में बंधने से बच गई। नौवीं की छात्रा (15 वर्ष) उसके परिजन शादी करवाने जा रहे थे, लेकिन पड़ोसी ने दिल्ली महिला आयोग के महिला हेल्पलाइन 181 पर इसकी जानकारी दी।
हेल्पलाइन काउंसलर ने फोन पर सूचना मिलते ही मौके पर मोबाइल हेल्पलाइन की टीम को भेज दिया और आयोग सदस्यों ने शादी को रुकवा दी। आयोग ने पीड़िता के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, थाना फर्श बाजार स्थित न्यू संजय अमर कॉलोनी में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग बच्ची के परिजन मेरठ के लड़के से उसका निकाह करने जा रहे थे। बारात मेरठ से आ रही थी।