फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी के साथ हैवानियत करता था बाप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना सेक्टर-31 क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर अश्लील हरकतें करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बेटी का आरोप है कि आरोपी पिता पिछले एक साल से उसके साथ यह हरकतें कर रहा था।
विज्ञापन


लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे नीमका जेल भेज दिया गया है।

थाना सेक्टर-31 पुलिस के अनुसार 4 नवंबर को 14 वर्षीय एक बेटी अपनी मां के साथ आई, उसने शिकायत में बताया कि उसके 38 वर्षीय पिता मोहन (बदला नाम) ने 4 नवंबर को उसके साथ अश्लील हरकतें कीं, जब उसने विरोध किया तो मोहन ने बेटी के साथ मारपीट की।
Trending Videos
विज्ञापन

मां को बताई हकीकत

आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी लेकिन बेटी ने मोहन की हरकतों से तंग आकर मां को बता दिया।

जांच अधिकारी एसआई बबीता ने बताया कि पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल से आरोपी पिता इस तरह की नीयत उस पर रखे हुआ था।

पहले भी उसने ऐसा किया था, लेकिन घर की बदनामी के कारण किसी को नहीं बताया। उसने एक बार अपनी मां व मामा से जिक्र किया था, जिसके बाद मामा ने मोहन को समझाया था। लेकिन उसके बाद भी मोहन की हरकतें नहीं रुकीं। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मोहन के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें