फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट करने वाले दलितों को दबंगों ने पीटा

Mon, 05 Sep 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद के फतेहपुर चंदीला गांव की दलित बस्ती में जाने वाले युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। युवक ने अपने मकान मालिक को आपबीती सुनाई। इस पर युवक की ओर से एकत्र होकर कुछ लोग दलित बस्ती पहुंच गए।
विज्ञापन


मारपीट में दोनों पक्ष के तीन-चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दलित की शिकायत पर केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौता हो गया है।

फतेहपुर चंदीला गांव मे गुर्जर बस्ती में जतिन नाम का युवक किराए पर रहता है। वह दलित बस्ती में रहने वाले एक युवक से मिलने जुलने जाता था। दलित बस्ती के कुछ लोगों को उसका आना जाना पसंद नहीं था। शनिवार को दलित बस्ती गए जतिन को कुछ लोगों ने पीट दिया।
विज्ञापन


उसने जाकर अपने मकान मालिक से यह बात बताई। इससे गुस्साए कुछ युवक लाठी डंडे लेकर दलित बस्ती पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में दोनों पक्ष के चार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुुंचे एसएचओ एनआईटी इंस्पेक्टर मित्रपाल ने एक  पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि दलित वीर सिंह की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों ने अपनी गलती मानते हुए आपस में समझौता कर लिया है, फिर भी मामले की जांच एसीपी एनआईटी शाकिर हुसैन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें