फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को स्टेट बैंक का अधिकारी बता खाते से निकाले 35 हजार

Wed, 15 Feb 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन
महिला के बैंक खाते से साइबर ठग ने चार बार में 35 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-41 में रहने वाली प्रीति ने बताया कि 6 फरवरी को उनके मोबाइल पर फोन आया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक के मुख्यालय का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। बैंक अब ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए फोटो युक्त एटीएम कार्ड दे रही है।

इस बहाने फर्जी बैंक अधिकारी ने उनके एटीएम कार्ड की गोपनीय जानकारी ले ली। इसके बाद चार बार उनके मोबाइल पर आने वाला ओटीपी पूछकर उनके खाते से 35066 रुपये निकाल लिए। फोन कटने के बाद महिला ने मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने का मैसेज देखा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बैंक का नाम लेकर कोई फोन करे तो रहें सावधान

साइबर क्राइम - फोटो : Demo
महिला ने तत्काल पति को सूचना दी और फिर कार्ड ब्लॉक करा दिया। थाना सेक्टर-39 में ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सावधान रहें
-बैंक कभी भी ग्राहकों को फोन कर उनसे जानकारी नहीं पूछता है। बैंक के पास आपकी पूरी जानकारी पहले से मौजूद है।
-किसी भी व्यक्ति, रिश्तेदार या करीबियों को अपने खाते या एटीएम, क्रेडिट कार्ड आदि का ब्योरा न बताएं।
-मोबाइल पर आने वाले ओटीओपी को इस्तेमाल करने के बाद डिलीट कर दें। ओटीपी किसी को नहीं बताना चाहिए।
-अगर फोन पर कोई खाता बंद होने या कार्ड ब्लॉक होने की बात कहता है तो अपनी बैंक की शाखा में जाकर पता कर सकते हैं।
-बैंक सामान्य स्थिति में बिना ग्राहक के अनुरोध के खाता या कार्ड ब्लॉक नहीं करती है।
-आपात स्थिति में जानकारी प्राप्त करने के लिए अपनी बैंक शाखा का नंबर अवश्य रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें