फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नाक काटी फिर चुनरी से गला घोट, कर दी पत्नी की हत्या

Sun, 02 Apr 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक सिरफिरे पति ने पहले पत्नी की नाक काट दी फिर उसी की चुनरी से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना गुड़गांव के सूरतनगर की है। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात सूरत नगर में एक महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई। महिला के पिता ने हत्या का आरोप अपने दामाद पर लगाया है। महिला की दूसरी शादी हुई थी। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी दामाद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शनिवार की दोपहर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव जाटवान निवासी धर्म प्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह रोजगार की तलाश में करीब सात दिन पहले ही सूरत नगर फेज-2 गली नंबर-21डी गुरुग्राम में रहने आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी बेटी सुधा की शादी यूपी के जिला पीलीभीत के गांव अमदपुर निवासी लाखन से की थी। शुक्रवार की सुबह 10 बजे धर्मप्रकाश अपनी बेटी सुधा से मिलने उसके कमरे पर गए थे। 
विज्ञापन

दोनों कानों से खून निकल रहा था

knife
इसके बाद शाम 7 बजे जब धर्म प्रकाश दोबारा उसके कमरे पर गए तो दरवाजा ताला लटका मिला। धर्म प्रकाश ने वापस घर लौटकर यह बात अपनी पत्नी मालती देवी को बताई। कुछ देर इंतजार करने के बाद धर्मप्रकाश व उसकी पत्नी दोबारा सुधा के कमरे पर गए। कमरे के अंदर सुधा बेसुध पड़ी हुई थी।

उसकी नाक कटी थी और दोनों कानों से खून निकल रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना राजेंद्रा पार्क पुलिस मौके पर पहुंच गई। धर्मप्रकाश ने आरोप लगाया है कि लाखन उसकी बेटी सुधा को मारता पीटता था।

लाखन ही सुधा की गले में चुनरी व काला धागा बांधकर हत्या करके मौके से भाग गया है। धर्मप्रकाश की शिकायत पर लाखन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कुंदन ने बताया कि आरोपी लाखन अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घरेलू कलह के इस घटना के पीछे मानी जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले से पर्दा उठेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें