फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF के सिपाही ने एएसआई को छोटी सी बात पर बहस कर गोली मारी

Thu, 18 Jan 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सुत्याना गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप के मेस में सिपाही ने राइफल से एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह एएसआइ व सिपाही के बीच परेड करने को लेकर कहासुनी हुई थी। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को शांत करा दिया था।

विज्ञापन


सुबह नौ बजे मेस में दोनों के बीच दोबारा विवाद होने के बाद सिपाही ने एएसआई को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी सिपाही संजीव कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से गाजीपुर, मोहम्मदाबाद के गांव पाली निवासी मनोज कुमार राय (52) सीआरपीएफ की 177वीं बटालियन में सहायक सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।

इसी बटालियन में  बिहार के  छपरा जिले के नया गांव निवासी संजीव कुमार राय भी सिपाही है। दोनों ग्रेटर नोएडा के सुत्याना गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात थे। बुधवार सुबह परेड के दौरान एएसआई मनोज कुमार राय और सिपाही संजीव कुमार राय के बीच विवाद हो गया। वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों ने सिपाही को दबोच लिया।
विज्ञापन


वहीं, एएसआई को मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर थाना इकोटेक-3 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनीति ने कहा कि पुलिस ने एएसआई की हत्या में सिपाही संजीव कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की सूचना एएसआई के परिजन को दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें