फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बनकर बदमाशों ने सोने की चेन और कड़ा लूट लिया

Sat, 07 Apr 2018 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में पुलिसवाले बनकर बदमाशों ने एक युवक से सोने की चेन और कड़ा लूट लिया। पुलिस के अनुसार उदित शर्मा(34) सपरिवार रानी बाग में रहता है। वह निजी कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वह स्कूटी से ऑफिस आ रहा था। जोशी रोड पर एक युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उसे रोका। अपने अधिकारी से बात करने का झांसा देकर अपने सहयोगी के पास ले गया।

अधिकारी बने बदमाश ने इलाके में लूटपाट होने की बात कही और अपने जेवरात को खोलकर उसे रखने की सलाह दी। उसके बाद बदमाशों ने उसके गर्दन से सोने की चेन और हाथ से कड़ा उतार लिया और फरार हो गए। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें