फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ लूट कर चलती ट्रेन से कूद गया बदमाश

Tue, 21 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
train - फोटो : pti
विज्ञापन
अंडमान एक्सप्रेस से सफर कर रही एक महिला का बैग लेकर बदमाश चलती ट्रेन से कूद गया। पीड़िता ने ओल्ड स्टेशन पर उतरकर जीआरपी को घटना की जानकारी दी। लेकिन जीआरपी ने घटना दिल्ली सीमा में होने की बात कर एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया। उधर जीआरपी के डीएसपी का कहना है कि मामला गंभीर है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी प्रियंका मिश्रा नामक एक युवती शनिवार की दोपहर 16032 अंडमान एक्सप्रेस से सफर कर रही थी। बताया जाता है कि ट्रेन में पहले से ही सवार एक बदमाश तुगलकाबाद स्टेशन पर चलती ट्रेन से उनका बैग लेकर फरार हो गया।

पीड़िता ने अन्य यात्रियों के सहयोग से इसकी सूचना दिल्ली कंट्रोल को दी। कंट्रोल ने तुगलकाबाद और फरीदाबाद आरपीएफ को सूचना भेजी। करीब सवा तीन बजे जब ट्रेन ओल्ड स्टेशन पहुंची तो एएसआई सतीश कुमार और हेड कांस्टेबल लाव सिंह ने युवती को अटेंड किया और उसे उतारकर जीआरपी के पास भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पीड़िता द्वारा सूचना देने के बाद भी जीआरपी ने दिल्ली का मामला बताकर एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। बाद में आरपीएफ की टीम युवती को लेकर तुगलकाबाद पहुंची जहां से बदमाश द्वारा फेंका गया लैपटॉप तो बरामद कर लिया लेकिन उसका मोबाइल फोन, नगदी और अन्य कागजात नहीं मिला। जीआरपी के डीएसपी जोगिंदर सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज करने से मना करना गलत है। जल्द ही जीआरपी कर्मियों के साथ बैठक कर इस बाबत सख्त निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें