फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Dec 2013 10:20 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉश ग्रेटर कैलाश-एक में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह कई दिनों से डीयू की छात्रा का पीछा कर रह था और अगवा करके शादी कर लेने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय सिमरन (बदला नाम) देशबंधु कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। 13 दिसंबर से एक लड़के ने उसे फोन करके धमकी दी। लड़के ने सिमरन को शादी नहीं करने पर उठा ले जाने और जान से मारने की धमकी भी दी।

इस पर सिमरन ने 17 दिसंबर को ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जीके थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 354डी (छेड़छाड़) और 506 (जान से मारने की धमकी देने) का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खुद को राहुल बिधूड़ी बता रहा है। लेकिन उसकी पहचान सद्दाम के रूप में हुई। वह जीके स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास छात्रा का मोबाइल नंबर कहां से और कैसे आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें