फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 का पुराना नोट लेने से मना करने पर लूट लिया ऑटो

Wed, 01 Feb 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार


 
विज्ञापन
रोहतक में रूट सिस्टम पर बवाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर सिटी में 500 का पुराना नोट लेने से इंकार करना ऑटो चालक को काफी महंगा पड़ गया। सवारियों ने किराया देने की बजाए उसका ऑटो ही लूट लिया। 
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार विपिन कुमार ने बताया कि वह फर्रुखाबाद के गांव नगला दमू का रहने वाला है। हाल ही में  वह दिल्ली के कापसहेडा में प्रेम चौक के पास किराये पर रह  रहा है। 

उसने बताया कि वह गुरुग्राम में अपना सीएनजी ऑटो चलाता है। 30 जनवरी की रात करीब 9:00 बजे उसने लेजर वैली पार्क के सामने रोड से तीन सवारियां अपने ऑटो में सेक्टर-31 की मार्केट ले जाने के लिए बैठाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने पुराना नोट लेने से किया था मना

गली-मोहल्लों में चल रहे स्कूलों के वाहनों की हालत ज्यादा खराब - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-31 की मार्केट के पास उन सवारियों को ऑटो से उतरकर उसे 80 रुपये किराया देना था, लेकिन उन्होंने 500 का पुराना नोट दिया। जिस पर चालक ने पुराना नोट न  चलने की बात कही।

 उन्होंने चालक से कहा कि वह 100, 200 रुपये काट ले, उनके पास यही एक नोट है। 

इसके बाद उन सवारियां ने कहा कि उनका घर सेक्टर-40 मोहयाल कॉलोनी में है, वहां तक चलो, जो भी किराया होगा, वह दे दिया जाएगा। 

जब वहां जाकर किराये के पैसे मांगे तो उन्होंने उसका ऑटो बंद करके चाबी निकाल ली। जब चालक ऑटो की चाबी वापस छीनने लगा तो उन्होंने उसे धक्का मार दिया और ऑटो ले गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें