फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की दवा की जगह साड़ी ले आया युवक, पति-पत्नी ने लगाए अवैध संबंधों के आरोप

Wed, 21 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमार बच्चे की दवा लाने के बजाय एक युवक परिवार की एक महिला के लिए साड़ी ले आया। इस बात पर दंपति में जमकर विवाद हुआ और महिला ने डायल 100 पर सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों को ईकोटेक-3 थाने ले आए। यहां पति-पत्नी ने एक दूसरे पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मूलरूप से इटावा निवासी युवक पत्नी के परिवार के साथ हल्द्वौनी गांव में किराए के मकान में रहता है। युवक एक निजी फैक्ट्री में नौकरी करता है। मंगलवार सुबह दंपति में जमकर विवाद हुआ।

बात बढने पर महिला ने डायल 100 पर कॉल कर सूचना दे दी।  पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनने के लिए ईकोटेक-3 थाना ले आई। यहां महिला ने बताया कि उसका बच्चा बीमार है, लेकिन उस पति बच्चे को दवा लाने के बजाय एक महिला के लिए साड़ी खरीदकर ले आया।
विज्ञापन


इसका विरोध करने पर उसने मोबाइल तोड़ दिया। महिला ने पति पर दूसरी महिला से संबंध रखने का भी आरोप लगाया। वहीं, उसके पति का आरोप था कि पत्नी मोबाइल से अपने रिश्तेदार से बात करती है। इस बात पर उसने मोबाइल तोड़ा है। कोतवाली प्रभारी अवधेश अवस्थी ने बताया कि बाद में दंपति ने समझौता कर लिया और घर लौट गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें