फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.25 करोड़ का ड्रग्स बरामद, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स का धंधा करने वाले चार गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो विदेशी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


उनके पास से करीब 2.5 किलोग्राम हेरोइन व पचास ग्राम कोकीन बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत छह करोड़ 25 लाख रुपये है।

गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी उनके चंगुल में फंस गए।

कहीं कोकीन तो कहीं हेरोइन

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद ने बताया कि उनको 15 मई को सूचना मिली थी कि विकास मार्ग के पास विदेशी नागरिक मादक पदार्थ लाने वाला है।

इस पर पुलिस ने नाईजीरियन नागरिक शीजोक इजिकेम (31) को दबोच लिया। उसके पास से 50 ग्राम कोकीन मिली।

एक अन्य मामले में पुलिस ने मालूपूर गांव, जलालाबाद, शाहजहांपुर (यूपी) निवासी जाने आलम उर्फ डॉक्टर (50) को कश्मीरी गेट से दबोचा। उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

पकड़े गए हेरोइन के कई सौदागर

जाने आलम ने बताया कि लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद भी वह अफीम की खेती करता रहा। उसने घर पर ही अफीम से हेरोइन बनाने की लैब बनाई हुई है।

तीसरे मामले में पुलिस ने 17 मई को विक्की (20) को 450 ग्राम हेरोइन के साथ समयपुर बादली से दबोचा।

चौथे केस में पुलिस ने साकेत से अफगान नागरिक रहमत उल्लाह (25) को एक किलोग्राम हेरोइन के पकड़ा। रहमत की निशानदेही पर अरबाज (22) पकड़ा गया। उसके पास से पांच सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें