फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म का प्रयास 

Sun, 29 Oct 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एक महिला को उसके ही चचेरे भाई ने हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। महिला के पति के आने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर 55 थाने की पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय महिला के मुताबिक, पड़ोस में ही उसके चाचा का परिवार भी रहता है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पति ड्यूटी और बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे पड़ोस में रहने वाला चचेरा भाई कमरे में आ गया। उसने महिला से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। पीड़िता ने विरोध किया तो बच्ची को जान से मारने की धमकी दे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

इस दौरान महिला का पति स्कूल से बेटी को लेकर घर आ गया। जीजा को आया देख आरोपी भाग निकला। एसएचओ सेक्टर 55 ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें