फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके साथ मनाई रंगरलिया उसी को पति के साथ मिल कर बेरहमी से यूं उतारा मौत के घाट

Wed, 17 Jan 2018 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
couple
विज्ञापन

ख्याला थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया है। युवक के महिला के साथ अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी उसके पति को हो गई थी। पति ने अपनी पत्नी के साथ साजिश रचकर युवक को घर बुलाया और उसकी हत्या कर शव को नाले के पास फेंक दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल डंडा और हथौड़ा बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह (34) और उसकी पत्नी जस्सी (30) (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई। 14 जनवरी को पुलिस को केशवपुर गंदे नाले के पास एक युवक का शव मिला। शव काले रंग की पन्नी में पैक था। मरने वाले की पहचान निहाल विहार निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ बॉबी (34) के रूप में हुई। वह मोटर मेकेनिक था।

ख्याला के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। सुरेंद्र की पत्नी गगनदीप ने बताया कि सुरेंद्र अपने दोस्त सन्नी के साथ गुरुद्वारे जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन


पुलिस ने सन्नी से पूछताछ की। सन्नी ने बताया कि वह अकेले ही गुरुद्वारे गया था और इस बारे में सुरेंद्र से उसकी कोई बातचीत नहीं हुई थी। पुलिस ने सुरेंद्र के फोन कॉल डिटेल को खंगाला, जिसमें पता चला कि सुरेंद्र की अंतिम बार तिलक नगर की रहने वाली एक महिला से बात हुई थी। जांच करने पर पता चला कि सुरेंद्र के उस महिला से दो साल पहले प्रेम संबंध थे। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसकी दो साल से सुरेंद्र से कोई बातचीत नहीं हुई है।

Trending Videos
विज्ञापन

घर में सफेदी और आरोपी के हाथ में चोट देखकर हुआ शक

जांच के दौरान पुलिस जब जसप्रीत के घर पहुंची, तो उसके घर में सफेदी हो रही थी। साथ ही जसप्रीत के हाथ में भी चोट दिखी। पुलिस को जसप्रीत पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जसप्रीत ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि सुरेंद्र के उसकी पत्नी के साथ संबंध थे। इस बात की जानकारी उसे मिली। उसने सुरेंद्र को समझाया, बावजूद इसके वह नहीं माना। उसके बाद आरोपी ने पत्नी के साथ सुरेंद्र की हत्या की साजिश रची। 13 जनवरी की रात उसने अपनी पत्नी से सुरेंद्र को फोन करवाया और उसे अपने घर पर बुलाया।

घर आने पर उसने खीर में नींद की गोली डालकर सुरेंद्र को खिला दी। सुरेंद्र के बेहोश होते ही जसप्रीत ने उसके हाथ पैर बांध दिए और उसके सिर पर हथौड़े और डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी।

बाद में आरोपी ने सुरेंद्र का गला भी दबा दिया। शव को काली पन्नी में पैक करने के बाद उसे गंदे नाले के पास फेंक दिया, जबकि सुरेंद्र की स्कूटी को केशवपुर मंडी के पास खड़ा कर दिया। उसके मोबाइल को नाले में फेंक दिया। हत्या में इस्तेमाल हथौड़े और डंडे को मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास फेंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें