फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉरपोरेशन बैंक के एटीएम की स्क्रीन तोड़ी

Sun, 25 Dec 2016 01:21 AM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
तोड़ा गया कॉरपोरेशन बैंक का एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-62 स्थित कॉरपोरेशन बैंक के बूथ में लगी एटीएम मशीन की स्क्रीन को शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने कोई मजबूत चीज मारकर तोड़ दिया। माना जा रहा है कि पैसे खत्म होने के बाद किसी ने गुस्से में आकर यह वारदात अंजाम दी है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब दो बजे कैश डालने वाली गाड़ी कॉरपोरेशन बैंक के एटीएम पर पहुंची। वैन के पहुंचते ही वहां लंबी लाइन लग गई। एटीएम में पैसे डालने के बाद वहां से निकलते हुए कर्मचारियों ने लोगों को बताया कि एटीएम की स्क्रीन को किसी हथौड़े या ईंट से तोड़ा गया है।

इससे स्क्रीन को क्षति पहुंची है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि एक चपरासी यहां रहता है और वह पैसे खत्म होने के बाद एटीएम का शटर गिरा देता है, लेकिन शुक्रवार शाम को एटीएम में पैसा डाला गया था। वहां लंबी लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के मैनेजर सीसीटीवी फुटेज खंगालेंगे और उसमें मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेंगे।

तोड़ा गया बैंक एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी ने इंतजार नहीं किया और रात में शटर नहीं गिराया। इस बाबत जब बैंक के मैनेजर अजीत लैगजोम से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

हालांकि, सूत्रों की मानें तो बैंक की ओर से इसकी रिपोर्ट जोनल ऑफिस को दी जाएगी। इसके अलावा एटीएम के शटर को अब लॉक करने का फैसला किया गया है। सोमवार को बैंक के मैनेजर सीसीटीवी फुटेज खंगालेंगे और उसमें मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें