फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-परिचालक को बंधक बना लूटा एक करोड़ का कॉपर

Sun, 01 Jun 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में बदमाशों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। एनआईबी चौकी से लेबर चौक रोड पर शुक्रवार रात कार सवार बदमाशों ने एक करोड़ के कॉपर से लदा कैंटर लूट लिया।
विज्ञापन


वारदात के दौरान उन्होंने चालक-परिचालक को बंधक बना लिया और शनिवार तड़के उन्हें झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। घटना की शिकायत सेक्टर-58 थाने में की गई है।

कैंटर ग्वालियर (मध्यप्रदेश) के रहने वाले असगर खान का है। चालक अरविंद और मुन्ना शुक्रवार शाम कैंटर लेकर साहिबाबाद के हिंडालको वियर हाउस पहुंचे। यहां पर कॉपर रोल लोड किए गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तीन घरों में हुई चोरी, पुलिस बेखबर

रात करीब एक बजे कैंटर मध्य प्रदेश के भोपाल के लिए रवाना हुआ। लेकिन, एनआईबी चौकी से लेबर चौक के बीच मारुति आर्टिगा सवार बदमाशों ने कैंटर को ओवरटेक कर रोक लिया।

कार में से छह बदमाश उतरे और उन्होंने चालक परिचालक से मारपीट शुरू कर दी और उन्हें कार में बंधक बना लिया। इस बीच दो बदमाश कैंटर लेकर फरार हो गए।

उधर, कार रातभर नोएडा-गाजियाबाद की सड़कों पर घूमती रही। शनिवार सुबह बदमाशों ने दोनों को ट्रॉनिका सिटी में झाड़ियों में फेंका और फरार हो गए। इसके बाद कैंटर मालिक को सूचना दी गई, जिसने सेक्टर-58 थाने में शिकायत की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें