फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 ड्राइवरों को वेतन लेकर फरार हुआ ठेकेदार, कर्मचारियों ने की शिकायत

Fri, 12 May 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
FRAUD SHIMLA
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम का एक ठेकेदार 200 ड्राइवरों का वेतन लेकर फरार हो गया। बृहस्पतिवार को इसकी शिकायत वाहन चालक यूनियन ने निगम आयुक्त सोनल गोयल और संयुक्त आयुक्त मुकेश सोंलकी से की। ज्ञापन में कर्मचारियों ने दिसंबर 2011 और जनवरी 2012 में दो माह का वेतन दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


कर्मचारी यूनियन के प्रधान परसराम अधाना ने बताया कि ड्राइवरों को एक मार्च 2016 से डीसी रेट के अनुसार वेतन दिया जता है। इसमें अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से वेतन बनता है।

हैवी वाहन चलाने वाले ड्राइवरों को 13970, जेसीबी चलाने वालों को 15400 रुपए दिए जाते हैं लेकिन इस वेतन को भी ठेकेदार लेकर फरार हो गया। कर्मचारियों ने नगर निगम में कार्यरत नियमित ड्राइवरों, दैनिक वेतन भोगी और आऊटसोर्सिग के सभी ड्राइवरों को सुविधाएं दिलाने, आऊट सोर्सिंग पर लगे वाहन चालकों को 2007 से जनवरी 2012 तक का पीएफ  देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें