मेहंदी कारोबारी अंकित तंवर की हत्या उसके ही मौसेरे चाचा विनोद और उनके जीजा विजय गुप्ता ने प्रॉपर्टी विवाद में करवाई। यह आरोप मृतक के पिता प्रेमचंद अमर ने लगाया है। उन्होंने इन दोनों के खिलाफ सेंट्रल थाने केस दर्ज करवाया है। उन्होंने सेक्टर-14 में रहने वाले गोविंद कौशिक का भी नाम दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने विनोद और विजय गुप्ता को बुलाकर बातचीत की। घटना का खुलासा करने के लिए एसीपी सेंट्रल आत्माराम और एसीपी क्राइम राजेश फोगाट और एसएचओ सेंट्रल भारत भूषण के साथ जुटे हैं।
विज्ञापन
2 of 8
कारोबारी के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच की टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हैं। मालूम हो कि मेहंदी कारोबारी अंकित तंवर को बुधवार शाम उनके घर के दरवाजे के पास बाइक सवार दो बदमाश गोली मारकर फरार हो गए थे। लहूलुहान हालत में उन्हें परिचित अजय गुप्ता ने मेट्रो अस्पताल पहुंचाया था। जहां थोड़ी ही देर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। प्रेमचंद अमर के मुताबिक, उनकी मौसी के बेटे विनोद से उनका प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है।
विज्ञापन
3 of 8
कारोबारी के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमचंद अमर के मुताबिक, प्रॉपर्टी विवाद में पैरवी कर रहे विनोद का साथ उसका जीजा विजय गुप्ता और गोविंद कौशिक देता था। उनका आरोप है कि इन लोगों ने ही बेटे की सुपारी देकर हत्या करवाई है। एसएचओ सेंट्रल भारत भूषण ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
4 of 8
कारोबारी के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
25 सेकेंड में हुई वारदात- घर पर पहुंचे अंकित को हत्यारोपियों ने पहले घेरा और फिर गोली मारी। अंकित ने एक को पकड़ भी लिया, लेकिन हमलावर ने उसके पेट में घूंसा मारकर खुद को छुड़ाया और बाइक से फरार हो गया। पूरी वारदात मात्र 25 सेकेंड में हुई। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्याकांड का पूरा वाक्या कैद है।
विज्ञापन
5 of 8
कारोबारी के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
अंकित अपनी कार से 8:17 पर घर के दरवाजे पर पहुंचा। वह घर का गेट खुलवाने के लिए कार से उतरा, इस बीच एक बाइक पर तीन युवक आए। दो युवक हेलमेट पहने हुए थे। चालक बिना हेलमेट के था। हेलमेट पहने हमलावरों से अंकित की हल्की सी हाथापाई हुई। इस दौरान सफेद शर्ट पहने हमलावर ने अंकित को गोली मार दी। इस बीच चालक ने बाइक मोड़ ली और दोनों बदमाश बाइक पर बैठने के लिए बढ़े। अंकित ने सफेद शर्ट वाले को पकड़ लिया, लेकिन उसने पेट में घूंसा मार दिया और छूटकर बाइक पर सवार होकर भाग निकला। अंकित ने डोर बेल बजाई और वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
6 of 8
कारोबारी के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कौन थे हत्यारे और किसने दी थी सुपारी- हमलावर सिर्फ अंकित की हत्या करने के लिए ही आए थे। उन्होंने न तो अंकित की कार लूटी और न ही छीनाझपटी की। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारे भाड़े के थे। हत्यारे कौन थे और किसने उन्हें सुपारी दी थी, पुलिस इसकी तलाश में जुटी है। हालांकि पुलिस भी प्रॉपर्टी विवाद में हत्या की बात मानकर चल रही है।
विज्ञापन
7 of 8
कारोबारी के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
यही वजह है कि विनोद, जीजा विजय गुप्ता और गोविंद कौशिक की पिछली एक माह की गतिविधियों को बारीकी से खंगाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, हत्या की सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस ने नाकाबंदी कर बाइक सवार बदमाशों की खोज शुरू कर दी थी। एक टीम हत्यारों की तलाश में यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र तक भी गश्त लगाकर आई थी। घटना से कुछ देर पहले तक संदिग्ध हालात में घर के सामने खड़ी इनोवा भी सीसीटीवी फुटेज में आई है। पुलिस इनोवा कार का भी सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
तीन बेटियों में अंकित अकेला बेटा था- अंकित की मौत से मेहंदी कारोबारी प्रेमचंद अमर का परिवार टूट गया है। पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव लेने के इंतजार में खड़े परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां अनीता ने बताया कि तीन बेटियों में अंकित अकेला बेटा था।