फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम की सूचना पर सवा घंटा अटकी रही संपर्क क्रांति

Sat, 20 Feb 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली-बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बम की सूचना से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। ट्रेन को आनन-फानन में साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन


सूचना पर ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को स्टेशन पर उतारा गया। बम और डॉग स्क्वाड की टीम ने पूरी ट्रेन की चेकिंग की। चेकिंग में टीम को ट्रेन में कुछ नहीं मिला। यात्रियों को ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया। इस दौरान करीब सवा घंटा ट्रेन साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

दोपहर करीब दो बजकर 45 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चली। करीब 10 मिनट बाद रेलवे कंट्रोल रूम को ट्रेन में बम होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


जानकारी तुरंत साहिबाबाद रेलवे स्टेशन अधीक्षक विरेंद्र गुप्ता को दी गई। उन्हें तीन बजे ट्रेन को साहिबाबाद स्टेशन पर रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने इसकी जानकारी गाजियाबाद कंट्रोल रूम और स्थानीय पुलिस को दी।

तुरंत ही आरपीएफ के आला अधिकारी और एसओ साहिबाबाद हरिदयाल यादव रेलवे स्टेशन पहुंचे और बम और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुला लिया।

करीब तीन बजकर 15 मिनट पर ट्रेन साहिबाबाद स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन रुकते हुए उससे खाली करा लिया गया। इस दौरान आरपीएफ के डीएसी शशि कुमार भी दलबल के साथ पहुंच गए। इसके बाद ट्रेन की जांच की गई।

चेकिंग में कोई बम नहीं निकला। तब अधिकारियों ने राहत की सांस ली। करीब साढ़े चार बजे ट्रेन को रवाना गया।

रेल यात्री हुए परेशान
बम की सूचना से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यात्री घबरा गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था, वह क्या करें। सभी को ट्रेन से उतार दिया गया। यात्री स्टेशन पर खड़े रहे। सबसे ज्यादा परेशानी महिला, बुजुर्ग और बच्चों को हुई।

अकेले सफर करने वाली युवतियों ने फोन कर ट्रेन में बम होने की सूचना अपने परिजनों को दी। जब तक बम नहीं होने की पुष्टि नहीं हुई, तब तक हर कोई घबराया हुआ था।

सारी बोगियों की हुई जांच
बम की सूचना पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के सभी यात्रियों को बाहर निकालकर सभी बोगियों की जांच की गई। करीब एक घंटे में ट्रेन की जांच पूरी हुई।

कोई संवेदनशील वस्तु टीम को नहीं मिली। जांच के बाद ही यात्रियों को ट्रेन में बैठाया गया, जिसके बाद आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने रिपोर्ट दी, फिर ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें