सेक्टर-63 की कंपनी में कार्यरत युवती ने अपने सीनियर अधिकारियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए फेज-3 थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति से अलग कृष्णा नगर, दिल्ली में बेटे के साथ रहती है और सेक्टर-63 की कंपनी में नौकरी करती है।
आरोप है कि तीन अधिकारियों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर नौकरी से निकाल दिया। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले महिला ने तीनों लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था।
अब महिला का कहना है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। हालांकि, महिला का मेडिकल नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई न होने पर सुसाइड करने की धमकी दी है। इसके लिए पुलिस और कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है।