ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 में नौवीं कक्षा के छात्र ने नाबालिग मौसेरी बहन से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता के परिजनों की गैरमौजूदगी में दुष्कर्म किया। परिजन के लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई।
परिजन की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा है।
सूरजपुर कोतवाली के एसएचओ मनीष सक्सेना ने बताया कि मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी परिवार डेल्टा-1 में रहकर मजदूरी कर भरण पोषण करता है।
उनकी 15 वर्षीय किशोरी घर पर रहती है और माता-पिता सुबह मजदूरी करने चले जाते हैं। दो माह पहले किशोरी की मौसी का लड़का नौवीं कक्षा का छात्र उनके घर आकर रहने लगा था। आरोप है कि 20 अप्रैल को दंपति मजदूरी के लिए गए थे और उनकी बेटी व मौसी का बेटा घर पर था।
रात को जब वह घर लौटे तो उनकी बेटी ने बताया कि उसके मौसेरे भाई ने उससे दुष्कर्म किया है। दंपति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराकर केस दर्ज कर कार्र्रवाई की है।