फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में खूनी संघर्ष, चार महिलाओं समेत एक दर्जन घायल 

Sun, 24 Apr 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव साकरस में शनिवार दोपहर दो गुटों में जमीन विवाद को लेकर संघर्ष हो गया। इस विवाद में चार महिलाओं सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दो की हालत गंभीर है। जिन्हें मांडीखेड़ा के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।  जानकारी के मुताबिक थाना फिरोजपुर झिरका अंतर्गत गांव साकरस के अब्दुल हकीम और उसमान गुट में पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

शनिवार को दोनों गुट इसी बात को लेकर लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने हो गए। इस संघर्ष में रफीक, इमरान, इरफान, हारुन, नजमा, रहीशन, हकमुद्दीन, हमीदी, उसमान, जुमरत, जैतूनी, असरफी घायल हो गए।
विज्ञापन


इस संदर्भ में जांच अधिकारी एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि गांव साकरस में हुए झगड़े में दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें