फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की सड़क पर दिनदहाड़े नाइजीरियन गैंग में कत्लेआम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में मालवीय नगर में मंगलवार शाम नाइजीरियन के दो गुटों में जमकर खूनखराबा हुआ। पथराव में कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। झगड़े में एक नाइजीरियन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, खिड़की एक्सटेंशन स्थित ए-ब्लाक में मंगलवार शाम नाइजीरियन के दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। कई युवकों के हाथों में मीट काटने वाले हथियार थे। झगड़े में नेबसराय निवासी जानसन गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती जानसन को होश नहीं आया है।

होश में आने के बाद ही मामले का पूरी तरह खुलासा हो पाएगा कि किस बात पर झगड़ा हुआ था। हमलावर युवकों के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन सभी फरार थे। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में काफी संख्या में नाइजीरियन रहते हैं। इनके बीच आए दिन झगड़ा होता रहता है जिससे इलाके में दहशत का माहौल रहता है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

युवक की हत्या में भाई-भाभी गिरफ्तार

दिल्ली के रणहौला में प्रॉपर्टी विवाद में छोटे भाई की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को बृजकिशोर (35) और उसकी पत्नी गुड्डी (30) को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, बृजकिशोर ने अपने पिता के सामने ही छोटे भाई मोहरपाल (30) को मौत के घाट उतार दिया था।

पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि 25 जुलाई को न्यू सैनिक विहार, मोहन गार्डन में मोहरपाल की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी।

वारदात के चश्मदीद मोहरपाल के पिता नन्ने ने बताया कि मोहरपाल के बड़े भाई बृजकिशोर और गुड्डी ने वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों को शक था कि उसके पिता अपनी सारी जमीन मोहरपाल को दे देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें