चीनी छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ रही चीन की छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने अविनीश उर्फ महावीर (50) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे लगता था कि छात्रा विदेशी है और वह कोई हरकत करेगा तो पुलिस में शिकायत नहीं करेगी। इसी मंशा ने आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।
बता दें कि चीन की निवासी 22 वर्षीय मिसु ( बदला हुआ नाम) डीयू के लेडीज श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है। मिसु कैलाश कॉलोनी में किराए पर ही रहती है।
कुछ दिन पहले उसने साइकिल से फूल-पौधे बेचने वाले अविनीश से फूल लिए थे। आरोपी 27 फरवरी को छात्रा को फिर फूल-पौधे बेचने आ गया। जब मिसु फूल ले रही थी तो आरोपी उसे घर में खींचकर ले गया और छेड़छाड़ की। जीके थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को दो मार्च को गिरफ्तार किया था।