फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में घुसा बच्चा चोर गैंग, दुल्हन की मां के गहने-नकदी उड़ाए

Wed, 19 Apr 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के क्राउन प्लाजा होटल में मंगलवार को बेटी की शादी के दौरान एक महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में लाखों की नकदी और जेवरात थे। वीडियो रिकॉर्डिंग में महिला के पीछे एक बच्चा दिखाई दिया, जो पर्स चोरी होने के बाद से गायब था। सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से मेरठ निवासी प्रखर चौधरी परिवार सहित परी चौक के पास एक सोसायटी में रहते हैं। उनकी बहन त्रिशिका चौधरी की शादी दिल्ली निवासी मर्चेंट नेवी में कैप्टन अनुज तोमर से मंगलवार को क्राउन प्लाजा होटल में हो रही थी।

प्रखर ने बताया कि रात करीब दो बजे फेरों के समय उनकी मां को जानकारी हुई कि उनका पर्स गायब हो गया है। उन्होंने बताया कि पर्स में करीब पांच लाख रुपये कैश और करीब तीन लाख रुपये के गहने थे। सूचना देकर पुलिस बुला ली गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, तो पता चला कि दुल्हन की मां के पीछे 12-13 वर्ष का एक लड़का बैठा था, जोकि पर्स चोरी होने के बाद से गायब था।

हॉल में नहीं चल रहा था सीसीटीवी
प्रखर ने बताया कि जब उन्होंने हॉल की सीसीटीवी फुटेज मांगी, तो होटल प्रबंधन ने फुटेज उपलब्ध न होने की जानकारी दी। प्रखर ने आरोप लगाया कि हॉल में सीसीटीवी तो थे, लेकिन रिकार्डिंग नहीं हो रही थी, जबकि हॉल के बाहर आने-जाने वाले रास्ते पर सीसीटीवी रिकार्डिंग हो रही थी।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें