थाना पुन्हाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस की लापरवाही के चलते पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया है। बाद में उच्चाधिकारियों के पास मामला पहुंचने पर मुकदमा दर्ज किया गया।
पुन्हाना थाना के एक गांव में गत् 8 दिसंबर की शाम को करीब साढ़े पांच बजे एक नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ शौच के लिए खेतों में गई थी। इस दौरान लड़की अपनी मां से थोड़ी दूरी पर जाकर बैठ गई। जब काफी देर तक लड़की नहीं आई, तो उसकी मां ने इधर-उधर देखा। जहां उसे खेत की मेढ़ के साथ वह बेहोश हालत में पड़ी मिली। उसने गांव के ही युवक खेत में से निकलते हुए देख लिया। युवती के होश आने पर उसने अपने परिजनों को घटना के बारे में आपबीती बताई।
उसने बताया कि किस तरह युवक दबोच कर उसे एक तरफ खेल में ले गया और वहां ले जाकर बलात्कार किया। जिससे वह बेहोश हो गई। इस मामले की शिकायत लेकर लड़की के परिजन पुन्हाना थाना में बने महिला हेल्प डेस्क पर एसआई रजमा के पास पहुंचे।
वहां मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत दी। लेकिन रजमा ने पीड़ितों को कई दिनों तक घुमाया और मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित एएसआई विनीता के पास पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। इस पर विनीता ने महिला थाना प्रभारी से बात की और एक आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। मामले की जांच अधिकारी एएसआई विनीता ने का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।