फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने ऑफिस में किया महिला कर्मचारी का सेक्सुअल हैरेसमेंट

Sun, 23 Feb 2014 10:27 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके के एक निजी इंस्टीट्यूट में कार्यरत 39 वर्षीय महिला ने चेयरमैन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उसने चेयरमैन पर कार से पीछा करने और मना करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पंजाबी बाग थाना पुलिस ने चेयरमैन के खिलाफ धमकी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है।

हालांकि रिपोर्ट दर्ज करवाए जाने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार 39 वर्षीय महिला सपरिवार हरिनगर आश्रम में रहती है। वह पंजाबी बाग स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट में काम करती है।
विज्ञापन


पढ़ें: कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवाई मिलाकर लूटी थी गर्लफ्रेंड की अस्मत

गत 18 फरवरी को महिला ने पुलिस को फोन किया और इंस्टीट्यूट के चेयरमैन पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि इंस्टीट्यूट का चेयरमैन, हरिमोहन उसे घर जाने के दौरान अकसर कार से पीछा करता है।
विज्ञापन


उसके कुछ नहीं बोलने पर वह उस बस में सवार हो जाता है जिससे वह घर जाती है। वह बस में उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश करता है।

महिला के मुताबिक 17 दिन पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद वापस इंस्टीट्यूट आने पर वह उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें