फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए की छात्रा से बाइकर्स ने लूटी चेन

Wed, 28 May 2014 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के कविनगर के चिरंजीव विहार में एमबीए की छात्रा से बाइक सवार बदमाश चेन लूट कर भाग गए।
विज्ञापन


छात्रा चिरंजीव विहार से पैदल होते हुए घर जा रही थी। काले रंग की बाइक पर हेलमेट पहने पीछे से आए दो बदमाश चेन लूटकर ले गए।

छात्रा ने शोर मचाते हुए बदमाशों का काफी दूर तक पीछा भी किया। बदमाशों की बाइक पर नंबर भी नहीं लिखा था।

चिरंजीव विहार सेक्टर-5 में मनीषा परिवार सहित रहती है। वह एनएच-24 स्थित कालेज में एमबीए की छात्रा है।

मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह आटो से कालोनी के बाहर उतरी थी। आटो से उतरने के बाद वह पैदल घर की ओर बढ़ रही थी।

घर से कुछ दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश गले से चेन झपट कर ले गए। एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में कोई मामला नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें