फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने बर्थडे मना रहे किशोरों को पीटा

Wed, 30 Dec 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नासिरपुर चौकी इंचार्ज अतर सिंह पर आराेप है कि उन्होंने सोमवार रात अशोक नगर में पार्क के बाहर दोस्तों के साथ बर्थडे मना रहे किशोरों को पीटा।
विज्ञापन


किशोरों की पिटाई की सूचना पर स्थानीय पार्षद सहित 30-40 लोग मौके पर जमा हो गए। दरोगा से कहासुनी हुई। छात्र उसका वीडियो बनाने लगे तो वह वहां से खिसक गया। तीन किशोरों को गंभीर चोटें आई हैं।

एसएचओ ने बताया कि रात साढे़ आठ बजे अशोक नगर निवासी छात्र दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन कर रहा था। इस दौरान पीसीआर वैन में नासिरपुर चौकी इंचार्ज अतर सिंह और 3 सिपाही वहां पर आए।
विज्ञापन


छात्र ने पुलिस को बताया कि वह कॉलोनी में ही रहता है। उसके कुछ दोस्त दिल्ली से आए हैं, वह उनके साथ बर्थडे केक काट रहा था। आरोप है कि इस दौरान चौकी इंचार्ज ने छात्र और उसके दोस्तों की पिटाई की।

राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो पुलिसकर्मी वहां से भाग गए। परिजनों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी व बाद में एसपी सिटी को कॉल कर जानकारी दी। एसपी सिटी के धमकाने पर पुलिस हरकत में आई।

एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम मौके पर पहुंचे और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। छात्र के परिजनों ने सिहानीगेट थाने में चौकी इंचार्ज व सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी है।

बकौल एसएचओ मामले की जांच की जा रही है। उधर, नासिरपुर चौकी इंचार्ज का कहना है कि हुड़दंग कर रहे किशोर को बस समझाया था। मारपीट और नशे की बात बेबुनियाद है।
विज्ञापन


आरोप : नशे में था चौकी इंचार्ज
आरोप है कि चौकी इंचार्ज शराब के नशे में  था। छात्र के परिजनों ने बताया कि एसएचओ से चौकी इंचार्ज को बुलाकर उसका मेडिकल कराने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि चौकी इंचार्ज की लोकेशन नहीं मिल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें