जंतर मंतर पर मौजूद नामधारी संगत
- फोटो : अमर उजाला
माता चंद कौर की हत्या की जांच सीबीआई के सुपुर्द करने की मांग को लेकर ठाकुर दिलीप सिंह के समर्थकों ने जंतर मंतर तक शांति मार्च निकाला। उन्होंने इस संबंध में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को एक ज्ञापन भी दिया और आरोप लगाया कि कुछ लोग इस हत्याकांड में ठाकुर दिलीप सिंह को फर्जी तरीके से फंसाने का षड्यंत्र रच रहे हैं।
मालूम हो कि पंजाब के भैणी साहिब में माता चंद कौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ठाकुर दिलीप सिंह के समर्थक नामधारी संगत गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास एकत्रित हुए और शांति मार्च करते हुए जंतर मंतर तक पहुंचे।
इस अवसर पर दर्शन सिंह, निंरदरसिंह, सुखदेव सिंह इत्यादि ने कहा कि यह काफी आश्चर्य की बात है कि भैणी साहिब में बिना इजाजत किसी के भी प्रवेश पर प्रतिबंध है और हत्यारे कैसे हथियार लेकर अंदर गए और हत्या कर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मामले को सीबीआई के सुपुर्द करना चाहिए ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके।