कृष्णा नगर इलाके में बच्चों के गेम पार्लर की आड़ में कसीनो चलाने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पार्लर के केयरटेकर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से 24,700 हजार रुपये, तीन रोलर कोस्टर मशीन, सरवर समेत नौ कंप्यूटर और हिसाब-किताब के तीन रजिस्टर बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार कसीनो का मालिक फरार है, उसकी तलाश की जर रही है।
शाहदरा जिला की पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को कृष्णा नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि शॉप नंबर-8/7, अंसल प्लाजा, लाल क्वार्टर मार्केट कृष्णा नगर में बच्चों के गेम पार्लर की आड़ में ऑन लाइन कसीनो चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
नकली ग्राहक ने कसीनो की सूचना पुलिसकर्मियों को दे दी
नई दिल्ली के कृष्णानगर में पकड़ा गया कैसिनो।
खबर मिलने के बाद पुलिस ने एक नकली ग्राहक को वहां भेजा। एक शख्स का हवाला देकर नकली ग्राहक ने कसीनो में जुआ खेलने की इच्छा जताई। उसे जुआ खेलने की शर्त बताई गई।
बाद में उससे एक हजार रुपये लेकर उसे कसीनो में बैठा दिया गया। नकली ग्राहक ने कसीनो की सूचना बाहर खड़े पुलिसकर्मियों को दे दी। तुरंत वहां पर रेड की गई। पुलिस ने केयरटेकर अमित (23) और सचिन कुमार (39), सचिन जैन (35), राजकुमार (22) व चंदर देव (22) को गिरफ्तार कर लिया है।
मौके से हजारों की नकदी, तीन रोलर कोस्टर मशीन, सरवर समेत नौ कंप्यूटर और हिसाब-किताब के तीन रजिस्टर बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान केयर टेकर ने बताया कि गेम पार्लर शैलेष जायसवाल का है। फिलहाल वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक बच्चों के गेम पार्लर की आड़ में आरोपी आराम से कसीनो चला रहे थे। बिना कोई पहचान बताए कसीनो में अंजान शख्स को घुसने नहीं दिया जाता था।
कसीनो में जुआ खेलने के लिए कम से कम एक हजार रुपये फीस होती थी, इससे ज्यादा रकम की कोई लिमिट नहीं थी। एक हजार रुपये के बदले एक हजार प्वाइंट खेलने वालों को दे दिया था।
उन प्वाइंट्स के आधार पर वह कसीनो में मौजूद कंप्यूटर पर बैठ जाते थे। वहां 13 तरह के अलग-अलग गेम थे। इन पर ऑनलाइन जुआ खेला जाता था। पुलिस के अुनसार आरोपियों ने कसीनो चलाने के लिए एक विशेष सॉफ्टवेयर डिजाइन कराया था।