फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के तीन पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, जान से मारने की धमकी का आरोप

Fri, 28 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन
वकील केपी भाटी की शिकायत पर निलंबित चल रहे बडख़ल क्राइम ब्रांच के एएसआई सुरेश मलिक, सिपाही सोनू और अमित के खिलाफ सूरजकुंड थाने में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि वकील केपी भाटी ने 18 अक्तूबर को पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी से इन तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने इन तीन पुलिसकर्मियों पर उनके साथ मारपीट करने और जबरन शराब पिलाने के बाद मेडिकल कराने का आरोप लगाया था।

मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस आयुक्त ने तीनों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश जारी किए थे। वकील केपी भाटी ने पुलिस आयुक्त से मिलकर इन तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त के आदेश पर सूरजकुंड थाने में केस दर्ज किया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि सभी पक्ष और गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें