फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर उपद्रव मामले में आठ नामजद, एक गिरफ्तार

Fri, 18 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर कस्बे में नोट बंदी की चर्चा को लेकर बुधवार को हुए झगड़े में घायलों के परिजन की तरफ से जेवर कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जेवर कस्बे के पुरानी मंडी स्थिति एक मेडिकल स्टोर पर नोटबंदी की चर्चा को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें कस्बा निवासी कपिल शर्मा पुत्र कृष्ण कुमार, रामवीर पुत्र सुक्की, लक्ष्मण प्रसाद पुत्र पुरन, अंकित कुमार पुत्र कृष्ण कुमार, हरिओम पुत्र श्रीप्रसाद व सूरजपाल सिंह पुत्र पन्नालाल को समुदाय विशेष के लोगों ने निहत्थे घेर लिया और घातक हथियारों से हमला बोल दिया।

जिसमें उपरोक्त सभी छह लोग गंम्भीर रूप से घायल हो गये थे। घायलों के परिजन राजेश ने सुहैल उर्फ गुड्डा, इकबाल, इमरान, अब्दुल सलाम, अनीस गैस वाला, शाकिर, जाहिद, असरफ के खिलाफ घातक हथियारों से हमला करने व फायरिंग कर छह लोगों को गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें