फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP विधायक पर महिला अधिकारी ने लगाया आरोप, फोन पर की अभद्रता, मामला दर्ज

Thu, 29 Mar 2018 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बदरपुर के आम आदमी पार्टी के विधायक नारायण दत्त शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विधायक के खिलाफ बाल एवं महिला विभाग की महिला अधिकारी ने शिकायत दी है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि महिला अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही विधायक शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विधायक नारायण दत्त शर्मा के खिलाफ ये दूसरा मामला दर्ज हुआ है।

डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि बाल एवं महिला आयोग में वरिष्ठ पद पर तैनात महिला अधिकारी ने विधायक के खिलाफ शिकायत दी है। महिला अधिकारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि आप विधायक नारायण दत्त शर्मा ने किसी प्रोजेक्ट को लेकर फोन किया था। उस समय वह लाजपत नगर में ऑफिस में बैठी थी। फोन पर बात करने के दौरान विधायक भड़क गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कर की अभद्रता

- फोटो : SELF
विधायक ने उनसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और दुव्यर्वहार किया। ये भी आरोप है कि विधायक ने उनके साथी गाली-गलौच की थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला के  पास बतौर अधिकारी बाल एवं महिला आयोग में इंटीग्रेटेड चाइल्ड डवलपमेंट प्रोजेक्ट का जिम्मा है।

महिला ने इसकी शिकायत बदरपुर थाने में की। बदरपुर थाना पुलिस ने महिला अधिकारी की शिकायत पर आईपीसी की धारा 506 और 509 केतहत मामला दर्ज कर लिया है।गौरतलब है कि विधायक नारायण दत्त शर्मा के खिलाफ ये दूसरा मामला दर्ज हुआ है।

इससे पहले इस विधायक के खिलाफ एससीडी के जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर ने मारपीट करने व सरकारी काम में बाधा डालने का मामला कुछ महीने दर्ज कराया था। इस मामले की जांच चल रही है। महिला की शिकायत पर विधायक को बुस्त्रधवार शाम तक गिरफ्तार नहीं किया गया था।

जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल का ये कहना है
महिला अधिकारी की शिकायत पर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही विधायक नारायण दत्त शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें