नई दिल्ली के उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालयान और उनके सहयोगी पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
मोहन गार्डन आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष ने नरेश और उनके सहयोगी पर कार्यालय में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
वहीं, विधायक के एक सहयोगी की ओर से भी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। उत्तम नगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।