फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब चालक की बहादुरी से दो बदमाश धरे, लूटपाट की नियत से सवारी बन बैठे बदमाश

Sun, 28 Aug 2016 09:17 AM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नारायणा इलाके में कैब चालक ने बहादुरी से दो बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। बदमाशों ने कैब को किराए पर लेकर चालक को अगवा कर लिया था।
विज्ञापन


इससे पहले कि बदमाश उससे लूटपाट कर पाते चालक ने पुलिस पिकेट के पास कार का हैंड ब्रेक खींच दिया। अचानक कार रुकने से घबराए दोनों बदमाश भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन, चालक ने पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें दबोच लिया।

मेहराम नगर में रहने वाला प्रवीण कुमार (28) शुक्रवार रात करीब दो बजे किसी सवारी को होटल संगरीला में छोड़ा। इसके बाद कैब लेकर एयरपोर्ट की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


राममनोहर लोहिया अस्पताल के पास दो युवक रमेश नगर जाने के लिए कैब में बैठे। एक युवक ड्राइवर की बगल वाली, जबकि दूसरा युवक पिछली सीट पर बैठ गया।

लोहा मंडी नारायणा के पास अगली सीट पर बैठे युवक ने उल्टी का बहाना कर कार रुकवाई और नीचे उतर गया। इसी दौरान पिछली सीट पर बैठा युवक अगली सीट पर आ गया।

चालक से पानी लेने के बहाने युवक ने उसे धक्का दे दिया और ड्राइविंग सीट पर बैठकर कार को भागने की कोशिश की। लेकिन प्रवीण पिछली गेट खोलकर कार में बैठ गया। कार रोकने की बात कहने पर युवकों ने चाकू निकाल कर चालक को जान से मारने की धमकी दी।

नारायणा फ्लाईओवर पर पहुंचने पर प्रवीण ने पुलिस पिकेट देखी और पीछे से हैंड ब्रेक खींच दिया। कार रुकते ही नीचे उतरकर उसने शोर मचा दिया। उधर, दोनों बदमाश कार से नीचे उतरकर भागने लगे।
विज्ञापन


दो पुलिसकर्मियों ने प्रवीण के साथ उनका पीछा कर पकड़ लिया। बदमाशों की पहचान वेस्ट पटेल नगर निवासी चिराग और आकाश के रूप में हुई। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर उनके आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें