फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप पर चलता है जिस्मफरोशी का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर हुए सख्ती के बाद अब व्हाट्स एप पर जिस्मफरोशी के धंधे का नया फॉर्मूला ईजाद हो गया है।
विज्ञापन


व्हाट्स एप के जरिए जिस्मफरोशी का खेल बखूबी चलाया जा रहा है जिसमें लोगों से सीधा संपर्क कर यहीं पर लड़कियों का मोलभाव कर उनकी डील तय की जा रही है।
 
गुड़गांव पुलिस के खुलासे में सामने आए हाईप्रोफाइल कॉलगर्ल रैकेट में जांच के दौरान यह बात सामने आई है।

ऐसे होती थी कॉलगर्ल की डील

गुड़गांव पुलिस के मुताबिक इस रैकेट में लड़कियों की डील के लिए इनके साथी व्हाट्स एप के माध्यम से ग्राहक तय करते थे।

लड़कियों के मोल भाव के अलावा स्थान और दिन तय करने के बाद एक कोड के सहारे लड़कियों को भेजा जाता था। जिसमें ये प्रति ग्राहक 10 हजार रुपये तक वसूलते थे।

किसी खतरे से बचने के लिए इनके दो साथी हमेशा गाड़ी में निगरानी के लिए रहते थे।

चार साल से चल रहा था सेक्स रैकेट

इस पूरे रैकेट को व्हाट्स एप के सहारे चलाया जा रहा था। जिसमें कई ग्रुप बनाकर ग्राहकों को आकर्षित किया जाता। इतना ही नहीं लोगों के वापस जवाब देने पर कोडिंग के सहारे उनकी डील होती और फिर दिन तय हो जाता।

दलालों के नए फॉर्मूलों को लेकर पुलिस भी अनजान है। जिससे ये रैकेट पिछले चार साल से गुड़गांव में चल रहा था।

यह भी बात सामने आई है कि ऐसे कई ग्रुप और रैकेट शहर में अभी भी सक्रिय है जिन्हें इसी तरीके से चलाया जा रहा है। इस नई सूचना के आधार पर पुलिस की साइबर सेल टीम भी ऐसे ग्रुप पर नजर रख रही है। जिसमें ऐसे धंधे को चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कई कोडवर्ड के सहारे होती है डील

पुलिस की पकड़ से बचने के लिए कई कोड के सहारे इस पूरे नेटवर्क को चलाया जा रहा है। जिसे लेकर पुलिस भी अनजान है।

जिसमें ऑन डिमांड सर्विस, बॉडी मसाज सेंटर, बॉडी मसाज सेंटर एट होम समेत कई व्हाट्स एप ग्रुप बने हुए है। जहां जाकर आराम से लड़कियों की डील की जा सकती है। इसमें भारतीय के अलावा विदेशी लड़कियों के रेट के अलावा फोटो तक भेजी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें