फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों से भरे बैग को बचाने के चक्कर में कारोबारी ने गंवाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

Mon, 04 Dec 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
shriniwas - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन
फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-71 में शनिवार देर रात दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने लूटपाट के विरोध पर दो कारोबारियों पर गोली चला दी। इससे एक कारोबारी की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। इसके बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं, रविवार को परिजनों ने सेक्टर-94 में पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होेंगे। सीसीटीवी फुटेज मिल गई है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, एटा निवासी श्रीनिवास प्रजापति माता-पिता, तीन भाई, पत्नी व बच्चों के साथ सदरपुर कालोनी में किराये पर रहते थे। उनका साप्ताहिक बाजार में पॉलीथिन सप्लाई करने और सिक्के बदलने का काम था।
विज्ञापन


विक्की गुप्ता उर्फ बबलू उनका पार्टनर है। शनिवार रात 11 बजे वह शनि बाजार से पॉलीथिन और सिक्के सप्लाई करके विक्की के साथ सदरपुर जा रहे थे। बाइक विक्की चला रहा था और श्रीनिवास पीछे बैठे थे।

जब वह सेक्टर-71 में सर्विस रोड पर मेट्रो अपार्टमेंट के पास पहुंचे तो दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूटने का प्रयास किया, लेकिन श्रीनिवास ने विरोध करते हुए विक्की से बाइक चलाने के लिए कहा।

श्रीनिवास की पीठ में गोली लगी

shriniwas - फोटो : लाल सिंह
बाइक चलाते ही एक बदमाश ने गोलियां चला दीं। एक विक्की के हाथ में लगी जबकि दूसरी गोली श्रीनिवास की पीठ में जाकर लगी। दोनों सड़क पर गिर पड़े। विक्की मौका पाकर बचाओ-बचाओ का शोर मचाते हुए भाग निकला और कुछ दूरी पर खडे़ सुरक्षा गार्डों से मदद मांगी।

​सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विक्की को अस्पताल भर्ती करा दिया, लेकिन श्रीनिवास के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं मिली।

दोबारा सुरक्षा गार्डों ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और श्रीनिवास को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह श्रीनिवास के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। 

लूट के दौरान बदमाशों ने गोली चलाई थी जिससे कारोबारी की मौत हुई है। बदमाशों की तलाश में टीम को लगाया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी, नोएडा
विज्ञापन

सेक्टर-71 बन गया आपराधिक क्षेत्र

shriniwas - फोटो : लाल सिंह
नोएडा में सेक्टर-71 में रहने वाले लोग अब डरने लगे हैं, चूंकि वहां पर लूटपाट की अक्सर घटनाएं होती हैं, लेकिन पुलिस न तो अपराधियों को ही पकड़ पाई है और न ही हत्यारों का सुराग लगा पाई है।

लूटपाट और हत्या की घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र के लोगों आपस में चर्चा करना शुरू कर दिया है कि शाम के बाद घर से न निकलें।

छात्र की हत्या का नहीं हुआ खुलासा
सेक्टर-71 के जनता फ्लैट में मनोज कुमार दीक्षित का बेटा विवान दीक्षित (18) इग्नू से ग्रेजुएशन कर रहा था और सेक्टर-70 स्थित एक रेस्टोरेंट में काम भी करता था। 18 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे रेस्टोरेंट से वह स्कूटी पर सवार होकर घर के लिए निकला था।

रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसकी स्कूटी लूटने का प्रयास किया तो युवक भिड़ गया। बदमाशों ने उसके सिर पर गंभीर चोट मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले में आज तक बदमाशों को पकड़ नहीं पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें