फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी बनकर आया और ज्वेलर से 40 लाख के गहने ठग गया

Sat, 11 Mar 2017 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करोलबाग इलाके में एक ज्वेलर ने एक व्यक्ति पर कारोबारी बनकर 40 लाख के जेवरात की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने एक परिचित महिला की मदद से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर करोलबाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा जिला जांच प्रकोष्ठ को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार देवदास दुआरी सपरिवार नाईवाला करोलबाग इलाके में रहते हैं। इसी पते पर उनकी कादंबरी ज्वैलर्स नाम की दुकान है। उनका वर्कशॉप बीडनपुरा में है।

देवदास ने करोलबाग थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि गत वर्ष 17 अक्तूबर को संजय सक्सेना नाम का शख्स कला सोनी नाम की महिला के साथ उसकी दुकान पर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये देने से मना कर दिया और धमकाया कि उसपर पहले से मुकदमा दर्ज है

demo pic - फोटो : अमर उजाला
​कला सोनी करोलबाग स्थित एक शोरूम में काम करती है और देवदास उसे पिछले बीस साल से जानते हैं। कला सोनी ने संजय का परिचय एक कारोबारी के तौर पर करवाया और उसके बारे में बताया कि वह अजमल खां रोड पर एक ज्वेलरी का शोरूम खोल रहा है। 

देवदास के मुताबिक कला सोनी ने बताया कि संजय को कुछ जेवरात चाहिए। जिसका कुछ दिनों के बाद चेक और नकद से भुगतान कर देगा। उनकी बातों का विश्वास कर देवदास ने संजय को सोने और हीरे के करीब 40 लाख रुपये के जेवरात दे दिए।

संजय ने भी देवदास के साले के नाम 11.5 लाख रुपये के चेक दे दिए। देवदास का साला उसका बिजनेस पार्टनर है। इस वर्ष जनवरी माह में इस चेक को उसने बैंक में जमा करवाया तो चेक बाउंस हो गया। बैंक से पता चला कि संजय का अकाउंट पहले से फ्रीज है। 

देवदास का आरोप है कि संजय से संपर्क करने पर उसने रुपये देने से मना कर दिया और धमकाया कि उसपर पहले से मुकदमा दर्ज है। देवदास ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें