फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंलदशहर गैंगरेप पीड़ितों पर दबाव डालने का आरोप, परिवार से मिल सकते हैं राहुल गांधी

Tue, 02 Aug 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर के भाजपा सांसद भोला सिंह ने पीड़ित और उसके परिवार के सदस्यों पर दबाव डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों ने उन्हें बताया कि आरोपियों के बदले दूसरे लोगों का फोटो दिखा कर उसे आरोपी बताने का दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले बुलंदशहर के स्थानीय और एक विशेष जाति वर्ग से संबंधित हैं,  जिनकी सत्ता में धमक चलती है। 

सिंह ने इस मामले की हो रही जांच की प्रगति पर भी असंतुष्टि जताई और कहा कि राज्य सरकार असली दोषियों को बचाने में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिल सकते हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
मंगलवार के राजनीतिक घटनाक्रम से यह संभावना जताई जा रही है कि कई और पार्टियों के नेता भी जल्द ही खोड़ा पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पहुंचने की चर्चा भी चल रही है। कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी से खोड़ा पहुंचने का अनुरोध किया गया है। 
इसके साथ ही अगर चार अगस्त को हज हाउस का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आते हैं तो पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें