फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर चारपाई लगाने का किया था विरोध तो दो भाईयों ने मिलकर की हत्या

Wed, 29 Jun 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
मुखर्जी नगर इलाके में छत पर चारपाई लगाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या व उसके भाई पर जानलेवा हमला करने वाले दो भाईयों को पुलिस ने कौशांबी (इलाहाबाद, यूपी) से दबोच लिया है।
विज्ञापन


पकड़ा गया एक आरोपी नाबालिग है। मुख्य आरोपी की पहचान गांव कंकड़ाबाद, कौशांबी यूपी निवासी राजू (28) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर हत्या में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी का प्रयास कर रही है।

जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि 20 जून की रात पुलिस को मुखर्जी नगर के मलिकपुर इलाके में झगड़े के दौरान चाकूबाजी होने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिवार के लोग दो जख्मी भाईयों विकास और कुलदीप को अस्पताल ले जा चुके थे। डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुलदीप का इलाज चल रहा था। विकास की मां धनवती ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस के मकान में किराए पर रहने वाले राजू और उसके भाई ने दोनों पर हमला किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों ने कबूल किया हत्या का जुर्म

धनवती ने बताया कि उनके व आरोपियों के मकान की छत मिली हुई है। धनवती का आरोप है कि राजू और उसका भाई उनकी छत पर चारपाई डालता था और बहू बेटियों को तंग करता था।

इस बात को लेकर राजू से पहले भी विवाद हुआ था। 20 जून की रात इसी बात को लेकर विकास की राजू से कहासुनी हुई। गुस्से में आकर राजू व उसके भाई ने विकास पर चाकू से हमला कर दिया। कुलदीप के बीच बचाव करने पर आरोपियों ने उसे भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया।

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी इलाहाबाद के कौशांबी के रहने वाले हैं। पुलिस की एक टीम को वहां रवाना कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 26 जून को गांव के जंगल से दबोच लिया।

दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। राजू ने बताया कि अकसर झगड़ा करने से तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि राजू पेशे से ड्राइवर है। वहीं, मरने वाला विकास शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें