बुलंदशहर में एनएच-91 पर हुई डकैती व गैंगरेप जैसी सनसनीखेज घटना की जांच में सहयोग करने के लिए नोएडा क्राइम ब्रांच की दो टीमों को रवाना किया गया है।
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यहां से टीम को रवाना किया गया। क्राइम ब्रांच की टीम डीसीआरबी से यहां के अनेक कुख्यात बदमाशों की तस्वीर व अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज भी साथ ले गयी है, जिससे पीड़िता आरोपियों की पहचान कर सके।
बुलंदशहर में मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम कार्य कर रही है, जिसका नेतृत्व क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अनिल कपरवान कर रहे हैं।। टीम से एसएसपी धर्मेंद्र सिंह लगातार संपर्क में हैं।