फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के किठोर में बनाई गई थी बुलंदशहर गैंगरेप की योजना, शराब पीने के बाद दिया अंजाम

Wed, 10 Aug 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
bulandshahr gangrape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर एनएच-91 पर लूट व मां-बेटी से गैंगरेप की दर्दनाक घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक मेरठ जोन सुजीत पांडे ने मंगलवार को प्रेसवार्ता बुलाई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब तिरवा कन्नौज निवासी सलीम बावरिया उर्फ बीना उर्फ दीवानजी, जुबैर उर्फ परवीन और साजिद को गिरफ्तार किया गया है। 

एक आरोपी फाती अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। आईजी ने बताया कि तीनों आरोपियों को मेरठ मवाना के नवीन मंडी से गिरफ्तार किया गया। तीनों यहां से बिजनौर भागने की फिराक में थे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में से किसने किया गैंगरेप नहीं जान सकी पुलिस

bulandshahr gangrape - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे, चार कारतूस, वारदात की रात पहनी गई जींस, टी-शर्ट, लोअर, लूटे गए गहने और नकदी भी बरामद की है। 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात की रूपरेखा मेरठ के किठोर में तैयार की गई थी। आरोपी किठोर में तीन दिन रुके थे। वारदात के दिन वह हापुड़ के रास्ते बुलंदशहर पहुंचे और शराब पीने के बाद शिकार की तलाश में जुट गए और उन्होंने देर रात वारदात को अंजाम दिया।

गैंगरेप किस-किस ने किया स्पष्ट नहीं
प्रेसवार्ता में आईजी से सवाल किया गया कि पकड़े गए छह आरोपियों में से गैंगरेप में कौन-कौन शामिल रहा है। इस पर आईजी ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गैंगरेप किस-किस ने किया। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें