फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हैवानियत : ‘दाढ़ी बना लो..किसी ने हमारी मुखबिरी की...तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे’ 

Wed, 10 Aug 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईजी ने बताया कि बुलंदशहर हाईवे पर हैवानियत का मामला देश में चर्चित हो जाने की खबर आरोपियों को लग गई थी और उन्होंने इस संबंध में आपस में बातचीत भी की थी। 
विज्ञापन


आरोपी किसी भी तरह पुलिस की गिरफ्त में न आने की जुगत में लगे थे। साथ ही, मुखबिरी करने वाले की हत्या की भी बात कर रहे थे। 

आरोपियों को इस बात की भनक लग गई थी कि अगर वह पकड़े गए तो उनकी जमानत होना भी मुश्किल है। गैंग लीडर सलीम बावरिया ने अन्य आरोपियों से कहा था, ‘दाढ़ी बना लो। किसी ने हमारी मुखबिरी की है। हम उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे।’ 
विज्ञापन

जगह बदल-बदलकर पुलिस को दे रहे थे चकमा

बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद से आरोपी स्थान बदल-बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे थे। 

ऐसे पहुंचे और ऐसे काटी फरारी
किठोर में रुकने के बाद गिरोह वारदात के दिन शाम पांच बजे बुलंदशहर के लिए रवाना हुआ। कई किमी पैदल चलकर बदमाश बस से 34 रुपये की टिकट लेकर हापुड़ पहुंचे और वहां से भूड़ चौराहे पर। 

यहां शराब खरीदने के बाद आरोपियों ने इसका सेवन किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी 2 अगस्त को झारखंड, 6 अगस्त को फिर किठोर, 7 अगस्त को मवाना पहुंचे। यहां से बिजनौर जाने के दौरान इन्हें दबोच लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें