बुराड़ी के बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर मुनव्वर व उसके परिवार वालों की हत्या करने के मामले में छठे आरोपी वाजिद ने बुराड़ी थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाजिद मुनव्वर, उसके बेटों और पत्नी और दो बेटियों की हत्या में शामिल रहा है। पुलिस जब इस मामले के दो सुपारी किलर जुल्फिकार और फिरोज को गिरफ्तार करने समौली गांव गई थी तो उस दौरान आरोपी वाजिद दीवार फांदकर भाग गया था, जिसमें उसके दोनों पैर टूट गए थे।
गौरतलब है कि, गत 20 मई को बसपा नेता मुनव्वर हसन की बुराड़ी स्थित घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जांच करते हुए उसके पार्टनर बंटी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया।