स्वामी प्रतिभानंद और दीपक भारद्वाज(बाएं से दाएं)
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना एसएचओ विनोद पांडेय को शनिवार(16 सितंबर) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 1 लाख के इनामी बदमाश और बसपा प्रत्याशी के हत्यारोपी बाबा मछेंदर नाथ उर्फ़ स्वामी प्रतिभानंद को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि स्वामी ने साल 2013 में दिल्ली में बसपा प्रत्याशी दीपक भारद्वाज की 5 करोड़ रुपये की सुपारी लेकर हत्या कर दी थी।
उस वक्त के चुनाव के दौरान दीपक सबसे अमीर प्रत्याशी घोषित किए गए थे। स्वामी प्रतिभानंद की गिरफ्तारी से अब पुलिस को कई मामले सुलझने की आशा है।