फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर के घर का ताला तोड़कर चुराए लाखों के जेवर

Mon, 03 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
शहर के सेक्टर में बंद मकानों से चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब रिश्तेदार को छोड़ने गाजियाबाद गए इंजीनियर के मकान  से पांच लाख रुपये के आभूषण चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

 
सेक्टर अल्फा-2 निवासी कुलदीप सिंह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियर हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने कहा है कि शनिवार शाम उनके घर एक रिश्तेदार आए थे। 

कुलदीप शाम 7 बजे पत्नी के साथ रिश्तेदार को छोड़ने के लिए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन गए चले थे। रात को जब वह वापस अपने घर लौटे तो उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चोर चार सोने की चेन, एक हार, तीन लॉकेट, सात अंगूठी, दो सोने की चूड़ी, छह पायल, चार बाली, चांदी का ग्लास,  एक लैपटॉप आदि चुराकर ले गए। 

चोरी गए आभूषण व सामान की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई गई है। इंजीनियर के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। 

सक्रिय गिरोह की गिरफ्तारी व खुलासे की मांग 
रविवार को अल्फा-2 निवासी लोग एकत्रित होकर कासना कोतवाली पहुंचे। आए दिन हो रही घटनाओं से परेशान लोगों ने कासना कोतवाली पुलिस को ज्ञापन सौंपकर वारदात के खुलासे की मांग की है।

उन्होंने कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी से चोरी की वारदात के खुलासे और सक्रिय गिरोह की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह जल्द गिरोह को पकड़ वारदात का खुलासा करेंगे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें