फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटानिका के COO ने 19वीं मंजिल से कूद कर दी जान

Mon, 16 May 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
ब्रिटानिका के COO ने 19वीं मंजिल से कूद कर दी जान
विज्ञापन
अतंरराष्ट्रीय कंपनी ब्रिटेनिका के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ)विनीत खत्री (48) ने रविवार सुबह गुड़गांव स्थित वेलवेडरे टावर की 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


डीएलएफ फेज तीन चौकी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उन्हें विनीत की जेब से एक सुसाइड नोट मिल है। इस नोट में लिखा है कि वह खुद से बहुत परेशान हो गए थे।

विनीत खत्री परिवार के साथ वेलवेडरे टावर के बी ब्लॉक में रहते थे। टावर के सी ब्लॉक में उसका एक और फ्लैट है, जिसमें माता-पिता रहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

परिवार वालों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इनकार किया

रविवार सुबह उसने टावर के डी ब्लॉक स्थित 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। विनीत के तीन बच्चे हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आसपास के लोगों व सुरक्षा गार्ड से पूछताछ की। वहीं परिवार वालों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इनकार किया है।

विनीत का बड़ा बेटा 19 साल का है और कॉलेज में पढ़ता है। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता ओम को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

पुलिस के अनुसार विनीत का शव सबसे पहले एक सफाईकर्मी ने देखा। यह घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की है। सफाईकर्मी ने सोसायटी के गार्ड को इसकी सूचना दी, जिसके पुलिस और विनीत के परिजनों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें